FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandउत्तराखंडगणाई गंगोली

बंदरों ने  स्कूल जा रहे बच्चों को काटा,ग्रामीणो ने वन विभाग से बन्दरो को पकडने की मांग की।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

गणाई गंगोली। क्षेत्र में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। आतंक का पर्याय बने बंदरों ने कई स्कूली बच्चों को काट डाला। वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग से बंदरों को पकड़ने की मांग की है। विदित हो कि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जाने वाले रास्ते में सैकड़ों बंदर रास्ते में खड़े रहते हैं जो कि कई बच्चों को काट चुके हैं। क्षेत्र के कूना, देवराड़ी बोरा, गौनियागाड़, सिमाली, चौकी, ढिंगालगांव, तपोवन में बंदरों का इतना आतंक बढ़ गया है कि वह घरों और दुकानों के अंदर से सामान उठा ले जा रहे हैं। प्रधान गणाई कमलेश उपाध्याय, प्रधान सिमाली सुनील बोरा ने वन विभाग और तहसील प्रसाशन से बंदरों को पकड़ने की मांग की है।

Share This News