देवाल के अंतर्गत बहुप्रतीक्षित पलबरा लग्गा ओडर 5.650 किमी के सुधारीकरण एवं पुनर्निर्माण के कार्य की राज्य सरकार ने स्वीकृति प्रदान की।

रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट।

थराली/देवाल। विकास खंड देवाल के अंतर्गत बहुप्रतीक्षित पलबरा लग्गा ओडर 5.650 किमी के सुधारीकरण एवं पुनर्निर्माण के कार्य की राज्य सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।जिस पर पलबरा, मेलमिंड़ा,सवाड आदि गांवों के ग्रामीणों ने प्रशंता व्यक्त करते हुए इसके लिए थराली विधायक भूपाल राम टम्टा का आभार व्यक्त किया हैं।


थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा ने बताया कि आज ही संयुक्त सचिव श्याम सिंह के हस्ताक्षरों से जारी शासनादेश के तहत देवाल ब्लाक के पलबरा लग्गा ओडर मोटर सड़क के किमी 3 से 8 तक एससीएसपी योजना के तहत 5.650 किमी के सुधारीकरण एवं पुनर्निर्माण के लिए 410.05 लाख रूपयों की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की हैं। इसके लिए विधायक ने राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया हैं। जबकि देवाल भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, महामंत्री युवराज सिंह बसेड़ा, आनंद बिष्ट, जिपंस कृष्णा बिष्ट, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष जानकी बिष्ट, मेलमिंड़ा के पूर्व प्रधान मोहन सिंह बिष्ट,शहीद मेला समिति सवाड के अध्यक्ष आलम सिंह बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र बिष्ट, युवामोर्चा के सुबोध उनियाल, जितेंद्र बिष्ट जीतू सहित भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने आभार व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की कि जल्द ही इस सड़क पर सुधारीकरण एवं पुनर्निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।

Share This News