संघ ने उपजिलाधिकारी से इन शिक्षकों को जनगणना ड्यूटी से मुक्त कर अन्य विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाने की मांग की।

हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। राजकीय अटल आदर्श राजकीय इंटर कालेज थराली शिक्षक अभिभावक संघ ने गणित, अंग्रेजी,जीव विज्ञान, सामाजिक विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना में लगाएं जाने का विरोध करते हुए इसे छात्रों के भविष्य के खिलाफ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए इन शिक्षकों की ड्यूटी काटे जाने की मांग करते हुए थराली के उपजिलाधिकारी पंकज भट्ट को एक ज्ञापन सौंपा।
शुक्रवार को उपजिलाधिकारी पंकज भट्ट से राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज थराली के अभिभावक संघ के एक शिष्टमंडल ने भेट कर बताया कि कालेज के पांच शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना के कार्य में लगाया गया हैं। जिससे छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है। बताया कि शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, बताया कि कालेज के गणित, अंग्रेजी, जीव विज्ञान और सामाजिक विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक की ड्यूटी लगाई गई हैं। ऐसे में इन विषयों की नियमित कक्षाएं संचालित नहीं हो पा रही हैं, जिससे विद्यार्थियों के भविष्य पर असर पड़ रहा है।
संघ ने उपजिलाधिकारी से इन शिक्षकों को जनगणना ड्यूटी से मुक्त कर अन्य विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाने की मांग की हैं,ताकि कालेज में शिक्षण कार्य सुचारू रूप से चल सके।अभिभावकों ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत क्षेत्र में अन्य विभागों के कर्मचारियों को जनगणना कार्य में नहीं लगाया गया है, जबकि केवल इंटर कॉलेज के शिक्षकों पर ही इसका भार डाला गया है, जो उचित नहीं है।इस शिष्टमंडल में नगर पंचायत थराली की अध्यक्ष सुनीता रावत,संघ के अध्यक्ष कमलेश देवराड़ी, कमलेश,पूजा पुरोहित,दीपा पटवाल, सुनीता बिष्ट,मंजू देवराड़ी, मुन्नी कंडारी,रेखा देवी, विमला देवी, ललीता देवी, मुकेश चन्द्र, जयवीर सिंह, मनोज रावत आदि मौजूद थे।

