लिटिल एंजल में वीर गाथा 4.0 कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

एनएचएल नेटवर्क।
बेरीनाग-लिटिल एंजल में वीर गाथा 4.0 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के कक्षा 8 से लेकर 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य गोविन्द उपाध्याय ने बताया कि वीर गाथा परियोजना कार्यक्रम का उद्देश्य वीरता पुरस्कार विजेताओं की बहादुर के कारनामों और इन बहादुरों के जीवन गाथाओं का विवरण छात्र-छात्राओं के बीच प्रसारित करना है ताकि, उनमें देशभक्ति की भावना बढ़े और उनमें नागरिकता चेतना का मूल्य का विकास हो सके। कार्यक्रम में वीर चक्र से सम्मानित सुबेदार गंगा सिंह, सुबेदार पुस्कर सिंह,नायक दान सिंह हरीश सिंह नेत्र सिंह बलवंत सिंह आदि ने अपने विचार अनुभव बच्चों के मध्य रखे।

