berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने दिया तहसील में धरना एसडीएम के आश्वासन पर माने ग्रामीण।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग पाताल भुवनेश्वर दौलावलिया नैनीशीतलता सिमायल चामाचौड़ सडक की मांग को लेकर ग्रामीण तहसील कार्यालय में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यालय पहुंचे। तहसील कार्यालय में जिला पंचायत सदस्य दीवाकर रावल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय में धरना दिया और शीघ्र सड़क का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की।और शाशन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला पंचायत सदस्य दीवाकर रावल ने बताया की वर्ष 2014 में 9 किलोमीटर सडक की स्वीकृति होने के बाद भी आज तक सडक का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। सडक नही होने से एक दर्जन गांवों के पांच हजार लोगों सडक से वंचित है। पूर्व में सडक की मांग को लेकर ग्रामीण कई बार आंदोलन भी कर चुके हैं विभागीय लापरवाही और आपसी सामंजस्य नही होने के कारण सड़क निर्माण की कार्रवाई आज तक पूरी नही हो पा रही है पूर्व में लोक निर्माण विभाग और वन विभाग के अधिकारियों से मिलकर सड़क निर्माण में लग रही आपत्तियों को दूर करने की मांग की जा चुकी है। लेकिन उसके बाद कोई कार्रवाई नही होने पर मजबूर होकर सडक के लिए धरने में बैठना पढ रहा है दो स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का गांव आज भी सडक की सुविधा से वंचित है यदि शीघ्र सड़क का निर्माण कार्य शुरू नही होता तो पिथौरागढ़ दौरे में आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सामने सडक की समस्या उठाने की बात कही है। ग्रामीणों के द्वारा धरने में बैठने पर
एसडीएम मनजीत सिंह ग्रामीणों से वार्ता की एक सप्ताह के भीतर जो सडक निर्माण में आपत्ति लगी है उसको हटाने के सडक निर्माण की कार्रवाई को आनलाइन करने की कार्रवाई हो जायेगी। एसडीएम ने ग्रामीणों से धरना समाप्त करने की अपील की जिस पर ग्रामीणों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। आपको बताते चले की वर्ष 2014 में सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों के द्वारा लोकसभा चुनाव का बहिष्कार भी किया जा चुका है।धरने में ग्राम प्रधान सिमायल नीमा वर्मा, ग्राम प्रधान सुकल्याडी मंगल सिंह नरेंद्र सिंह, गंगा सिंह, आनंद, उमेद सिंह दशौनी, राधे राम, दीपक रावल, लवराज सिंह, किशन सिंह सहित आदि मौजूद थे।

मनजीत सिंह एसडीएम बेरीनाग – ग्रामीणों की सडक निर्माण की मांग को लेकर लोनिवि और वन विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये हैं दोनों विभागों के साथ बैठकर एक सप्ताह के भीतर जो भी आपत्ति लगी है उसका निवारण कर लिया जायेगा और शीघ्र सड़क का निर्माण कार्य होगा।

 

किशोर बंगारी अवर अभियंता लोनिवि बेरीनाग – सडक निर्माण पर भारत सरकार के द्वारा वन भूमि हस्तांतरण को लेकर आपत्ति लगाई है वन क्षतिपूर्ति के लिए भूमि मिल गयी है एक सप्ताह के भीतर सडक आनलाइन कर निर्माण कार्य की कार्रवाई शुरू कर दी जायेगी।

Share This News