berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

‎बेरीनाग के जंगलो मे लगी भयंकर आग से वातावरण में छायी धुंध, 

‎ब्रेकिंग—-

‎

‎एनएचएल नेटवर्क📡

‎बेरीनाग और उसके आसपास के क्षेत्रों  देवीनगर, शाहगराऊ, छलौडी   में  चीड़ के जंगलों में भयंकर आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इन इलाकों में तापमान बढ़ने और शुष्क मौसम के कारण वनाग्नि (जंगल की आग) तेजी से फैलती जा रही है। आग लगने से लाखों की वन संपदा को खासा नुकसान पहुंचा है। साथ ही वन्यजीवों के अस्तित्व पर संकट के बादल गहरा गए हैं।

रेंजर चंदा महर ने कहा कि जंगलों में लगी आग को बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि स्थानीय लोग भी आग बुझाने में वन कर्मियों की मदद करें। आग बुझाने में शुभम पाठक , लक्ष्मण मेहता, राजेन्द्र धामी, चारु चंद भट्ट,  नागेश पाल ठाकुर सिंह गौरव सिंह गोपाल राम,फायर वॉचर सुनील कुमार संतोष कुमार, हर्षित महर,आदि लोग सामिल रहे।

Share This News