कैची धाम मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक भीषण आग लगी।

एनएचएल नेटवर्क📡

कैंची धाम मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली से आए श्रद्धालु नीब करौरी बाबा मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे और उनकी कार सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान अचानक वाहन में आग लग गई। राहत की बात यह रही कि घटना के समय कार में कोई भी मौजूद नहीं था, क्योंकि सभी श्रद्धालु मंदिर में दर्शन कर रहे थे।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। मौके पर मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया और लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक वाहन पूरी तरह जल चुका था।पुलिस के अनुसार, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

Share This News