आत्महत्या के लिये उत्प्रेरित करने वाले तीन आरोपी जेल दाखिल।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चांपा – कैमरा चोरी करने के आरोप में जेल भिजवा देने के नाम पर प्रताड़ित करने के तीन आरोपियों को नवागढ़ पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश सेंडे ने अरविन्द तिवारी को बताया विगत माह 31 मई को सूचक ने मर्ग दर्ज कराया कि मृतक नरेश कश्यप पिता रामलाल कश्यप उम्र 22 वर्ष निवासी तुलसी थाना नवागढ़ के द्वारा घर में लगे पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। सूचक की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर शव का पंचनामा कार्यवाही बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मर्ग जांच के दौरान मृतक के परिजनों और गवाहों का कथन लिया गया परिजनों और गवाहों के द्वारा बताया गया कि कैमरा जो शादी ब्याह के समय गुम गया था जिसे मृतक अपने पास रखा था। जो कैमरा बुधराम कश्यप निवासी जिला सारंगढ़ का होना पाया गया था। जिसे लेने के लिये बुधराम कश्यप , कुणाल कश्यप , जय करन कश्यप एवं उनके एक अन्य साथी मृतक के घर गये थे। जहां कैमरा वापस करने की बात को लेकर मृतक के द्वारा कैमरा पाया हूं , उसे नही देने और कैमरा के बदले पैसे की मांग करने पर बुधराम कश्यप , कुणाल कश्यप , जय करण कश्यप एवम उसके एक अन्य साथी द्वारा मृतक को चोरी के आरोप में जेल भेजवा देगे कहकर मां बहन की गंदी – गंदी गाली देकर तुझे देख लेंगे। तेरा आना जाना मुस्कील हो जायेगा कहने से मृतक के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किया है बताये। जो मर्ग जांच दौरान आरोपीयो के द्वारा धारा 294 , 306, 34 का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध क्रमांक 291/23 धारा 294 , 306 , 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान अपराध धारा का सबूत पाये जाने से नवागढ़ पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वहीं प्रकरण की विवेचना जारी है। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक कमलेश सेंडे थाना प्रभारी नवागढ़ , सहायक उपनिरीक्षक बाबूलाल दिवाकर , प्रधान आरक्षक राधेश्याम पूर्णा , आरक्षक बलराम यादव , महिला प्रधान आरक्षक स्वाती गिरोलकर एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपीगण –
बुधराम कश्यप उम्र 44 वर्ष , कुणाल कश्यप उम्र 21 वर्ष दोनो निवासी टुंडरी थाना बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़ एवं जय करण कश्यप उम्र 52 वर्ष निवासी तुलसी थाना नवागढ़ जिला – जांजगीर चांपा।

