गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग ने क्षेत्र में पिंजरा लगाया।
गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग ने क्षेत्र में पिंजरा लगाया।
एनएचएल नेटवर्क संवाददाता किशन पाठक।
गंगोलीहाट बिगत दिवस कोठेरा गांव ढाई वर्षीय अंशु को गुलदार द्वारा आंगन से उठाकर ले जाने व उसकी मौत के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है उक्त मृत बालक का पोस्टमार्टम स्थानीय सीएचसी में बेरीनाग के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाक्टर सिद्धार्थ पाटनी द्वारा किया गया । वन क्षेत्राधिकार मनोज सनवाल ने बताया कि घटना के बाद वन विभाग द्वारा लगातार गस्त की जा रही है तथा गुलदार को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरा लगा दिया गया है तथा 120000 की धनराशि तत्काल राहत के रूप में मृतक की मां के बैंक खाते में डाल दी गई है शेष मुआवजे की कार्रवाई की जा रही है। दो पिंजरे लगाए गए हैं ग्रामीण व स्थानीय जनप्रतिनिधि आदमखोर घोषित किए जाने की माग कर रहे हैं ग्रामीणों ने बताया कि आज जीआईसी कोठरा के पास गुलदार दिखाई दिया।


