सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग व ड्रिंक एंड ड्राइव करने वाले 2 व्यक्ति गिरफ्तार। 

एनएचएल नेटवर्क📡

थल/ डीडीहाट में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने हेतु पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। थाना थल क्षेत्रान्तर्गत नवीन सिंह खनका निवासी सुरोली द्वारा सार्वजनिक स्थान पर गाली-गलौच करते हुए हुड़दंग मचाकर शांति व्यवस्था भंग की जा रही थी। सूचना प्राप्त होने पर अपर उपनिरीक्षक विनोद भट्ट मय पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और उसे समझाने का प्रयास किया, किन्तु वह लगातार हंगामा करता रहा। स्थिति को देखते हुए पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त व्यक्ति को धारा 172 BNSS के तहत गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में कोतवाली डीडीहाट क्षेत्र में अपर उ0नि0 प्रदीप मिश्रा मय पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक कल्याण सिंह को गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया।

Share This News