डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले अपनी 27 सूत्री मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स पांचवें दिन भी हड़ताल जारी रही।

एनएचएल नेटवर्क📡
बेरीनाग।उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले लोनिवि बेरीनाग के लोनिवि विश्राम गृह परिसर में धरना स्थल पर अभियंताओं ने पांचवें दिन भी अपनी 27 सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया।इस दौरान अभियंताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया आंदोलन जारी रहेगा।
इस मौके पर गोकुल राजपाल, जगत सिह बोरा, बीसी भट्ट, ज्योति बिष्ट, हर्षित दानी, जगत सिह, सूरज आर्या, विनोद प्रकाश, सौरभ कुमार, सचिन कुमार आदि कई लोग मौजूद रहे।

