FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandमुनस्यारी

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुनस्यारी में हुआ वृहद पौधारोपण।

मुनस्यारी संवाददाता। 

​मुनस्यारी। स्व. डॉ. आर. एस. टोलिया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मुनस्यारी में सोमवार, 03 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई एवं पर्यावरण समिति के संयुक्त तत्वावधान तथा आईक्यूएसी (IQAC) के समन्वय से “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रभारी प्राचार्य श्री चन्द्र प्रकाश आर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

​महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. रिफाकत अली ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन उत्तराखण्ड सरकार द्वारा चलाए जा रहे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का एक हिस्सा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आह्वान पर राज्यभर में आम नागरिकों, विद्यार्थियों और वन विभाग के सहयोग से बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के छायादार व फलदार पौधे रोपित किए गए तथा उनके संरक्षण व देखभाल का संकल्प भी लिया गया।

​मुख्य उद्देश्य

​कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हरित पर्यावरण को बढ़ावा देना, जैव विविधता का संरक्षण करना तथा समाज और युवाओं में प्रकृति के प्रति सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करना रहा।

​इनकी रही उपस्थिति

​पौधारोपण कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण—डॉ. रिफाकत अली,  अमित कुमार टम्टा, डॉ. रीता आर्या,  निधि मारोठिया, डॉ. रीतू, डॉ. पुष्पा कालाकोटी, डॉ. प्रशान्त जोशी, डॉ. अशोक कुमार मौर्य, डॉ. भारत, डॉ. मनीषा पाण्डे, डॉ. चेतन चन्द्र जोशी, डॉ. राजेन्द्र सिंह राणा, डॉ. दिनेश चन्द्र पाण्डे, प्रेमा पाण्डेय एवं श्री हेम चन्द्र द्विवेदी शामिल रहे।

​इसके अलावा महाविद्यालय के समस्त कर्मचारीगण, छात्रसंघ अध्यक्ष चन्दन तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Share This News