“स्वच्छता ही सेवा है” कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवियों ने बेरीनाग मे नाग देवता के मन्दिर में स्वच्छता अभियान चलाया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में प्रभारी प्राचार्य डॉ. पी.एस. मेहरा के मार्गदर्शन से राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में “स्वच्छता ही सेवा है” कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवियों द्वारा बेरीनाग में अवस्थित नाग देवता के मन्दिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाकर मंदिर प्रांगण की साफ-सफाई की गयी। इस कार्यक्रम में स्वयंसेवियों ने मंदिर प्रांगण में जमा हुए कूड़े-करकट की साफ-सफाई कर स्थानीय निवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंजली देवी यादव के नेतृत्व में स्वयंसेवियों ने उत्साहपूर्वक स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ किया। डॉ. यादव ने स्वयंसेवियों को उत्साहित करते हुए उनको स्वच्छता के प्रति सदैव जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में नेहा, दीक्षा पंत आदि स्वयंसेवियों ने सराहनीय भूमिका निभाई

