FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandगोपेश्वर

एसएसबी ग्वालदम ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत ग्वालदम में रैली निकालने के साथ ही ई- प्रतिज्ञा करवाई।

  रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट।

थराली/ग्वालदम ।  प्रति विद्रोहिता एवं जंगल युद्ध कला पद्धति स्कूल सशस्त्र सीमा बल एसएसबी ग्वालदम ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत ग्वालदम में रैली निकालने के साथ ही ई- प्रतिज्ञा करवाई।
एसएसबी ग्वालदम के कार्यवाहक उप महानिरीक्षक द्वितीय कमान अधिकारी सुनील कुमार की अध्यक्षता में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया।इस मौके पर एसएसबी अधिकारियों, कर्मचारियों ने वेबसाइट के माध्यम से सत्यनिष्ठा की ई- प्रतिज्ञा ली। इसके बाद एसएसबी के अधिकारियों एवं जवानों ने अपने परेड ग्राउंड से ग्वालदम बाजार तक एक जागरूक रैली निकाल कर नागरिकों, छात्र-छात्राओं को अपने अधिकारों,कर्तव्यो के साथ सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा का प्रचार प्रसार करने का प्रयास किया। इसके बाद ग्राउंड में एसएसबी के अधिकारियों,कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा लेते हुए कहा कि ” मैं प्रतिज्ञा लेता हूं कि मैं जीवन के सभी क्षेत्रों में ईमानदारी तथा कानून के नियमों का पालन करने, रिश्वत न लेने तथा न देने, सभी कार्य ईमानदारी तथा पारदर्शी रीति से करने,जनहित में कार्य करने, अपने निजी आचरण में ईमानदारी का उदाहरण प्रस्तुत करने तथा भ्रष्टाचार की किसी भी घटना की रिपोर्ट उचित एजेंसी को देने की”ली इस अवसर पर एसएसबी के उप कमांडेंट आमोद, अमित कुमार सोनक सहित तमाम अधिकारी,जवान, कर्मचारी एवं उनके परिजन मौजूद थे।

Share This News