FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhandउत्तराखंडटिहरीदेहरादूननैनीतालपिथौरागढ़पिथौरागढबागेश्वरराज्यरुद्रप्रयाग

उत्तराखंड में गढ़वाल और कुमाऊं की पहाड़ियों में जमकर हुई बर्फवारी

उत्तराखंड में गढ़वाल और कुमाऊं की पहाड़ियों में जमकर हुई बर्फवारी

उत्तराखंड में गढ़वाल और कुमाऊं की पहाड़ियों में आज जमकर बर्फवारी हुई है। पहाड़ों में हिमपात और मैदानी क्षेत्रों में जमकर बारिश से ठंड का प्रकोप भी बढ़ गया है। चारों धाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में भी भारी बर्फबारी हुई है।पर्यटकों और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल बना हुआ है।

मसूरी में 28 दिसंबर को सीजन की पहली बर्फबारी हुई थी। आज मसूरी के अलावा धनोल्टी और बुरांशखंडा क्षेत्र में हल्की बर्फ पड़ी है। धनोल्टी और बुरांशखंडा में बर्फबारी होने से पर्यटकों और स्थानीय लोगों के चेहरों पर रौनक आ गई है।
देहरादून में सुबह ही हल्की बारिश शुरू हो गई थी। दिनभर रुक रुक कर बारिश होती रही। शाम चार बजे तेज़ बारिश शुरू हुई थी। दो दिन से रुक रुककर हो रही बारिश से देहरादून में भी ठंड बढ़ गई है।

चारधाम भी बर्फ से ढके औली ने ओढ़ी बर्फ की चादर

औली में बुधवार शाम को बर्फबारी शुरू हो गई थी। तड़के तक औली पूरी तरह से बर्फ से ढक गई। सुबह मौसम खुला, लेकिन करीब 11 बजे फिर से हल्की बारिश और बर्फबारी होने लगी, जो दिनभर चलती रही।

जौनसार की पहाड़ियों पर भी बर्फ ही बर्फ

चकराता में गुरुवार सुबह ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई। चकराता में दोपहर बाद चली ठंडी हवाओं ने लोगों को घरों में कैद होने को मजबूर कर दिया। चकराता के साथ ही खंडबा, मुंडाली, मोयला टॉप, कथियान वैली, लोखंडी, देववन आदि में बर्फ पड़ी।

कुमाऊं में भी गिरी बर्फ

उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में भी बर्फ पड़नी शुरू हो गई थी। बारिश और बर्फबारी का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा। मुंस्यारी, पिथौरागढ़, बागेश्वर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है।

 

Share This News