यूपी के खीरी पलिया नगर स्थित श्री राम जानकी मंदिर में विभिन्न आयोजनों की धूम।
यूपी के खीरी पलिया नगर स्थित श्री राम जानकी मंदिर में विभिन्न आयोजनों की धूम

जयपुर, राजस्थान, राजेश कुमार शर्मा भारतवर्ष के यूपी राज्य के जिला खीरी अंतर्गत पलिया नगर स्थित श्री राम जानकी मंदिर ठाकुरद्वारा मोहल्ला बाजार में पिछले कुछ समय से पलिया के युवा लोकप्रिय नेता गौरव भाई गुप्ता और टीम के संयोजन में विभिन्न आयोजनों को धूमधाम पूर्वक मानने की धूम होने की खबर है।
भारतवर्ष के यूपी राज्य के खीरी जनपद यानी जिला अंतर्गत पलिया नगर के युवा नेता गौरव भाई गुप्ता के व्हाट्स एप प्रेस नोट मुताबिक जनपद खीरी के पलिया नगर स्थित भगवान श्री राम के अति प्राचीन श्री राम जानकी मंदिर ठाकुरद्वारा मोहल्ला बाजार में भादो माह के शुक्ल पक्ष की चौथ तिथि से आरंभ आठ दिवसीय भागवत कथा एवं भगवान श्री गणेश महोत्सव के दौरान शुक्रवार 22 सितंबर को देर शाम जबलपुर मध्य प्रदेश से पधारे संत lआचार्य ज्ञानेंद्र एवं वृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास आचार्य दीपक शास्त्री के मुखारविंदु से भागवत कथा की अमृत वर्षा के साथ कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन बड़ी धूमधाम
से किया गया। चतुर्थी से श्री गणेश उत्सव सेवा समिति द्वारा अखिल गणेश परिवार की स्थापना कर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन चल रहा है ।जहां भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान गणेश की लीलाओं एवं जीवंत झांकियां के माध्यम से गणेश उत्सव का आनंद लेते हुए भगवान की प्रेरणा को आत्मसात कर रहे हैं। समिति के अध्यक्ष गौरव गुप्ता,महामंत्री राकेश गुप्ता,कोषाध्यक्ष शेरा वर्मा,श्याम गुप्ता,रमेश गुप्ता,शिवमंगल, ऋषि मंगल,रामू वर्मा,चेतन राजपूत,अनुराग गुप्ता,अभिषेक गुप्ता,मौला अली,राहुल वर्मा आदि ने स्वयं की प्रेरणा से विभिन्न व्यवस्थाओं को संभालते हुए क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भागवत कथा में सम्मिलित होने का आवाहन किया है।

