FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandदेहरादून।मौसम

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता दिख रहा है जिससे मैदानी क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। जबकि इससे पहले तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। 

एनएचएल नेटवर्क📡

देहरादून।उत्तराखंड राज्य मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार मौसम  अभी 2 दिन तक और तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है जिससे लोगों को परेशानी हो सकती है जबकि 11 जून से राज्य में बारिश का दौर प्रारंभ हो जाएगा जबकि इन दो दिनों में  देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जैसे शहरों में गर्मी में बढ़ोतरी हो सकती है तो वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 11 जून से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता दिख रहा है जिससे मैदानी क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। जबकि इससे पहले तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं।  मौसम विभाग ने 11 जून को प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके साथ ही आंधी और बारिश का भी अलर्ट है। इससे पहले पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं आंधी तूफान के साथ हल्की बारिश हो सकती है। बात करें तो दक्षिण-पश्चिम मानसून की तो 7 जून, को पश्चिम मध्य और संपूर्ण उत्तरपूर्वी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, संपूर्ण नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम, त्रिपुरा, असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून आगे बढ़ गया है जो उत्तराखंड में तीसरे पखवाड़े में जून के पहुंचेगा।

Share This News