जंगली सुअर और तेंदुआ के खूनी संघर्ष में 4 वर्षीय नर तेंदुआ की मौत ।

एनएचएल नेटवर्क 📡
बेरीनाग वन रेंज के पांखू वन क्षेत्र के प्यारा क्षेत्र में एक तेंदुआ का मृत अवस्था में शव मिला। स्थानीय लोगो से मिली जानकारी के अनुसार गत रात रात्रि 11 बजे के आसपास पांखू क्षेत्र के प्यारा के जंगल में जंगली सुअर और तेंदुआ के आपसी संघर्ष की आवाज सुनाई दे रही थी।इसकी सूचना ग्रामीण चन्दन कोश्यारी ने वन विभाग के बेरीनाग वन क्षेत्र की रेंजर चंद्रा मेहरा को सूचना दी।

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में तेंदुआ के शरीर पर संघर्ष के निशान पाए गए और मृत तेंदुआ के शव को कब्जे में लेकर बेरीनाग ले गए जहाँ पशु अस्पताल के डॉक्टरों की टीम डॉ सुनील गिरी व डॉ राजेश पाठक ने मृत तेंदुआ के शव का पोस्टमार्टम किया।वन विभाग की टीम में वन दरोगा कुलदीप कुमार,वन दरोगा शुभम पाठक,वन आरक्षी मुकेश बुदियाल,गौरव,सुनील थे।

