महेन्द्र भट्ट का चौकोडी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया ।
एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग ।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के चौकोडी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ने फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया ।इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने बैठक ली। बैठक में कार्यकताओं की समस्याओं को सुना।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कार्यकताओं से लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुट जाने और मोदी के द्वारा किये जा रहे ऐतिहासिक कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने और प्रत्याशी कोई भी हो लेकिन वोट कमल का फूल है लोकसभा चुनावों में के लिए 150 दिन का समय शेष रह गया है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देने के साथ अगले माह में आयोजित होने वाले पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कार्यकताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। भाजपा मंडल अध्यक्ष त्रिभुवन भंडारी ने हीपा के ग्रामीणों की सडक की मांग को प्रदेश अध्यक्ष के सामने रखा और शीघ्र सड़क कार्य पूरा करने की बात रखी। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरज बिष्ट ने स्थानीय स्तर बने एक शाल भेंट किया। इस मौके पर प्रदेश मंत्री पूर्व विधायक मीना गंगोला, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दर्पण कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, जिला महामंत्री दीपक कार्की, नगर मंडल अध्यक्ष इन्द्र धानिक, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष त्रिभुवन भंडारी, ब्लाक प्रमुख विनीता बाफिला, पूर्व जिला सहकारी बैंक पूर्व अध्यक्ष दलबहादुर सिंह बाफिला, धीरज बिष्ट, दीपक धानिक,लाल सिंह कोंरगा,धीरज रौतेला, नरेंद्र रौतेला, महेश पंत, नंदन बाफिला, नीरू कार्की, मंजू बाफिला, मनीष पंत, भरत गैंडा, सहित आदि मौजूद थे।