almoraFEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhand

जागेश्वर जाते समय श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी गहरी खाई में गिरी, 11 घायल। 

जागेश्वर जाते समय श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी गहरी खाई में गिरी, 11 घायल। 

एनएचएल नेटवर्क📡

अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम के दर्शन के लिए जा रहे  श्रद्धालुओं से भरी मैक्स वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में चार बच्चों समेत 11 लोग घायल हो गए, जबकि दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार कानपुर और अयोध्या से आए श्रद्धालु परिवार टनकपुर मेले में दुकान लगाने के बाद कैंची धाम और जागेश्वर धाम के दर्शन के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि बाड़ेछीना पहुंचने के बाद चालक गलती से जागेश्वर मार्ग की बजाय धौलछीना की ओर मुड़ गया। इसी दौरान बाड़ेछीना-शेराघाट मोटर मार्ग पर वाहन संख्या UK03TA-0097 अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान चलाकर सभी घायलों को खाई से निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाड़ेछीना पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल पूर्णिमा शुक्ला और दीपाली तिवारी को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।घायलों में दिनेश कुमार शुक्ला, प्रतिमा शुक्ला, पूर्णिमा शुक्ला, स्नेहा शुक्ला, अमित तिवारी, दीपाली तिवारी, दिव्यांश तिवारी, शिवांश तिवारी, ममता कौशल, मानवी कौशल तथा चालक शेर सिंह शामिल हैं। स्थानीय लोगों की तत्परता और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से सभी घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Share This News