बंदरो के हमले से महिला गिरकर घायल। 

एनएचएल नेटवर्क📡

बेरीनाग। नगर पालिका के सांगड़ ढनौली वार्ड में लीला देवी उम्र 60 वर्ष घर के पास आए लंगूरों को भगा रही थी, तभी लंगूरों ने वृद्ध महिला पर हमला करने की कोशिश की। जिससे बचने के लिए लीला देवी भागने के दौरान गिर गई जिससे उसके सिर हाथ पैरों में गंभीर चोट आ गई। परिजन  उन्हें सीएचसी बेरीनाग लेकर गए, जहां डाक्टरों ने महिला को हायर सेंटर रिफर कर दिया। पूर्व सभासद आशा भैसोडा ने बताया  जिन्हे हल्द्वानी सुशीला तिवारी ले जाया गया जहा से उन्हे बरेली राममूर्ति अस्पताल ले जाया गया है जहा वह अभी भी आईसीयू में है।

पूर्व सभासद आशा भैसोडा और व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत ने बताया कि पिछले एक वर्ष ने नगर नगर क्षेत्र में लंगूरों और बंदरों के हमले में कई लोग घायल हो चुके हैं, लेकिन उसके बाद भी वन विभाग और नगर पालिका उन्हें पकड़ने को कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र लंगूरों और बंदरों को नहीं पकड़ा गया तो वह वन विभाग और नगर पालिका कार्यालय में तालाबंदी कर आंदोलन करेंगे।

Share This News