FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticsppदिल्ली

महिलाओं को अब मिल सकेगा 33 फीसदी आरक्षण,

दिल्ली महिलाओं के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। बताया जा रहा है कि  कैबिनेट में महिला आरक्षण बिल को मंजूरी देने के बाद इसे लोकसभा में पेश किया गया। इस बिल के लागू होने से प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों में 23 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएंगी। जिससे महिलाएं राजनीतिक तौर पर सशक्त होंगी। इस बिल पर लोकसभा में चर्चा जारी है। अगर सरकार की योजना के मुताबिक ये बिल कल लोकसभा से पारित हो जाता है तो इसे लागू करने को लेकर कई सवाल उठ रहे है।

मिली जानकारी के अनुसार संसद के विशेष सत्र का आज बुधवार को तीसरा दिन है। दोनों सदनों की कार्यवाही जारी है। लोकसभा में महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन विधेयक) पर डिबेट शुरू हो गई है। सबसे पहले कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने सदन को बिल के बारे में बताया। उनके बाद कांग्रेस की ओर से सोनिया गांधी ने 10 मिनट तक अपनी बात कही। सोनिया ने कहा, ‘स्थानीय निकायों में महिलाओं को आरक्षण देने वाला कानून मेरे पति राजीव गांधी लाए थे, जो राज्यसभा में 7 वोटों से गिर गया था। बाद में पीवी नरसिम्हा राव की सरकार ने उसे पास करवाया। इसी का नतीजा है कि देशभर के स्थानीय निकायों में 15 लाख चुनी हुई महिला नेता हैं। राजीव का सपना अभी आधा ही पूरा हुआ है, यह बिल पास होने से सपना पूरा हो जाएगा।

Share This News