berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

अन्तर महाविद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता भीषण बारिश के कारण बाधित।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  में आयोजित अन्तरमहाविद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता(महिला) भीषण बारिश के कारण बाधित हो गयी। इस प्रतियोगिता में डिग्री कॉलेज नारायण नगर, मानिला, पिथौरागढ़, एस. एस.जे. विश्वविद्यालय अल्मोड़ा की टीम महाविद्यालय परिसर में दिनाँक 12-09-2024 पहुँची।आज दिनाँक 13-09-2024 को प्रतियोगिता का शुभारंभ होना था किन्तु भारी बारिश के कारण प्रतियोगिता का शुभारंभ नही हो पाया। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी श्री लियाकत अली ने बताया कि वॉलीबॉल प्रतियोगिता मैच कल दिनाँक 14-09-2024 को खेले जाएंगे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी. एस. मेहरा ने महाविद्यालय के समस्त कार्मिकों से प्रतियोगिता के आयोजन में भरपूर सहयोग की अपेक्षा की। महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉ अश्वनी कुमार ने बताया कि महाविद्यालय प्रतियोगिता के आयोजन हेतु पूरी तैयारी कर चुका था परंतु बारिश की वजह से यह प्रतियोगिता बाधित हुई। इस अवसर पर विभिन्न महाविद्यालयों से आए कोच, टीम लीडर तथा महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This News