berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं उत्कर्ष योग समिति देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम 01जून, 2025 से प्रारंभ।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग।राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  में महाविद्यालय एवं उत्कर्ष योग समिति देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम 01 जून 2025 से प्रारंभ होगा। इस कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. पाण्डेय एवं उत्कर्ष योग समिति के संस्थापक डॉ. सत्येंद्र सिंह के बीच सहमति बनी है जिसमें जीवनोपयोगी लघु पाठ्यक्रम चलाने की योजना भी निहित है।प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. पाण्डेय ने बताया कि उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन उप निदेशक(उच्च शिक्षा) प्रोफेसर आर. एस. भाकुनी करेंगे। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 30 घंटे की अवधि का है जिसमें प्रतिभागी दैनिक प्रायोगिक योगाभ्यास, आमंत्रित योग प्रशिक्षकों/ विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर लाभान्वित हो सकेंगे। पाठ्यक्रम पूर्ण होने एवं योग संबंधित परीक्षा के उपरांत प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किये जायेंगे ताकि इसके आधार पर उन्हें आजीविका एवं वरीयता का लाभ मिल सके। यह प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क संचालित किया जायेगा। प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने समस्त प्राध्यापकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार करने तथा विद्यार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभागिता सुनिश्चित करने के लिए कहा। इस प्रशिक्षण में समस्त स्टाफ प्रतिभाग करेंगें।

Share This News