अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म दिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया।
अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म दिवस को सुशासन दिवस के रूप में देश भर में आयोजित किया जा रहा है।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम…
बेेेेेेरीनाग, सुशासन दिवस के अवसर पर विकास खण्ड बेरीनाग में एक विशेष कार्यक्रम के तहत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश भर के किसानों के खाते में एक साथ बटन दबाकर किसान सम्मान निधि के लगभग 18000/- करोड़ रूपये की धनराशि सीधे खातों में भेजी गयी व देश भर के किसानों से सीधे संवाद कर किसानों के हितों के लिये सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ साथ वर्चुअल माध्यम से विभिन्न राज्यों के किसानों का लाईव फीडबैक लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज कल्याण व अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष फकीर राम टम्टा व अध्यक्षता ब्लाॅक प्रमुख विनीता बाफिला ने की। कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी, कृषि विभाग के समस्त अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

