FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarh

अवैध मादक पदार्थो की बिक्री/ तस्करी करने वालों के विरुद्ध पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान चलाकर कुल 38 व्यक्तियों के विरूद्ध की गयी कार्यवाही।

न्यूज होम लाइव संवाददाता दीपक जोशी:-

अवैध मादक पदार्थो की बिक्री/ तस्करी करने वालों के विरुद्ध पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान चलाकर कुल 38 व्यक्तियों के विरूद्ध की गयी कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़  लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार* जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी/ होटल ढाबों की चैकिंग व पूल-स्नूकर सेन्टर आदि की चैकिंग अभियान चलाये जाने के क्रम में दिनांक 12.09.2021 को जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा निम्न प्रकार अभियोग पंजीकृत किये गये । चौकी सिल्थाम क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान उ0नि0  संजय पूनिया, का0 पंकज पंगरिया, का0 कुंवर पाल द्वारा, द्वारा नगरकोटी होटल के सामने चाय पानी की दुकान में शराब बेचने व पिलाने पर 41 पव्वे अवैध शराब के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । इसी क्रम में उ0नि0 पवन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा धमौड़ के पास से 01 अभियुक्त को 58 पव्वे देशी शराब के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । उ0नि0 किशोर पन्त, उ0नि0 मनोज धौनी द्वारा उडियारी बैंड के पास एक पिकप सं0 uk05ca-3838 में चालक अनिल कुमार नि0 थल द्वारा अवैध रेता परिवहन करने पर पिकप को सीज किया गया ।
इसके अतिरिक्त अन्य थानों द्वारा पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कुल 35 चालान कर 9000/- रू समायोजन शुल्क वसूला गया । उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा ।
अभियुक्तगण
01-भगवान नाथ पुत्र विशन नाथ नि0 ग्राम आंवलागड़ा बोयल गंगोलीहाट पिथौरागढ़ ।
02-मुकेश कुमार पुत्र नवीन राम नि0 तोली पिथौरागढ़ ।

Share This News