FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

आनन्द स्वरूप ने जनपद वासियों को रंगों के त्यौहार होली की शुभकामनायें दी।

 

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

पिथौरागढ़ । आनन्द स्वरूप ने जनपद वासियों को रंगों के त्यौहार होली की शुभकामनायें दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में जिलाधिकारी ने कहा है कि रंगो का त्यौहार हमें आपसी भाई चारे का संदेश देता है। उन्होंने सभी से होली को सौहार्दपूर्ण से मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोविड महामारी के मद्देनजर पूर्ण सावधानी से कोविड नियंत्रण हेतु जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए होली का त्यौहार मनाएं। इसमें पेंट एवं रसायनिक रंगों के प्रयोग से भी बचें। जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ ही सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं, कि होली त्यौहार के मद्देनजर जिले के सभी स्थानों में खाद्य सामग्री यथा मिठाई, मावा, पेय पदार्थो की सैम्पलिंग लेने के साथ ही इन प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण भी करें, तथा मिलावट करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाये।

 

Share This News