FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने मॉ गंगा को स्केप चैनल बताने वाले अध्यादेश का विरोध किया।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क संवाददाता दीपक जोशी।

पिथौरागढ़। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने मॉ गंगा को स्केप चैनल बताने वाले अध्यादेष का विरोध कर रहे तीर्थ पुरोहितों के आंदोलन को समर्थन करने पर भाजपा के खिलाफ आप प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर को नोटिस जारी करने पर आपत्ति जताते हुए बाल आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नोटिस की प्रतियां जलाई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हिन्दुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकती।
आप प्रभारी सुशील खत्री के नेतृत्व में गॉधी चौक में एकत्र कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एक सभा की। सभा को संबोधित करते हुए श्री खत्री ने कहा कि भाजपा हिन्दुओं की आस्था के प्रतीक मॉ गंगा का नाम बदलकर हरकी पैड़ी में बह रही गंगाजल की धारा को नहर का दर्जा देकर हिन्दुओं के साथ अन्याय कर रही है। कहा कि साल 2016 में कांग्रेस की सरकार के मुख्यमंत्री हरीष रावत ने गंगा का अपमान किया और भाजपा भी उसी नक्षे कदम पर चल रही है। राज्य कमेटी के सदस्य चन्द्र प्रकाष पुनेड़ा ने कहा कि पुरोहितों के आंदोलन को लोकतांत्रिक तरीके से समर्थन देने पर आप के प्रदेश अध्यक्ष को बाल आयोग द्वारा नोटिस जारी किया गया जिसकी हम निंदा करते हैं। विधि सलाहकर एड आलोक चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की आजादी का गला घोंटने का कार्य भाजपा कर रही है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाष्त नहीं किया जा सकता। कार्यक्रम का संचालन सह प्रभारी गिरीष जोषी ने किया। सभा को सुरेष जोषी, कैलाष कठायत, नगर प्रभारी भावना षर्मा, नरेष, विनय भाटिया, नगरध्यक्ष धीरज जोषी, षंकर राम, दीपक लोहिया, इमरान अली, नवीन कुमार, अषोक पाण्डे, नरेंद्र ग्वाल, राकेष वर्मा , संजय परिहार, प्रदीप सीपाल, नरेंद्र ग्वाल ने संबोधित किया।

Share This News