एसडीएम अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में कालीताल में राजस्व टीम और पुलिस की टीम ने औचक छापामारी अभियान चलाया।
ौ
न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
बेरीनाग।तहसील मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर पर स्थित कालीताल में शनिवार को एसडीएम अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम और पुलिस की टीम ने औचक छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान वहां पर कुछ नहाने के लिए पहुंचे युवाओं को फटकार लगाकर भाग दिया।एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने आसपास के ग्राम प्रधानो और ग्रामीणों के साथ बैठक कर बताया कि कोविड 19 के तहत यहां पर नहाने पर पूरी तरह रोक लगाने और नशीले प्रदार्थो का प्रयोग करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। जिसके स्थानीय ग्राम प्रधान, ग्रामीणों,पुलिस और प्रशासन के द्वारा एक निगरानी समिति बनाने का निर्णय लिया गया। जो इस कालीताल में कूद मारने और नहाने वालो और नशीले प्रदार्थो का प्रयोग करने वालों पर लगातार टीम नजर रखेगी और कोई पकड़ मंें आने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी।ताल में चेतावनी बोर्ड लगाये जा रहा है।स्थानीय गांवों के लोगों से भी यहां पर नहाने के लिए नही आने की अपील की गयी है।

