FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticsuttarakhandदेहरादून

एससी/एसटी संघ के अध्यक्ष करम राम लड़ सकते हैं विस् चुनाव, किसी बड़ी पार्टी से मिल सकता है टिकट।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

बेरीनाग। एससी, एसटी संघटन के अध्यक्ष करम राम आगामी विधानसभा चुनाव में विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। उनकी प्रसिद्धि और छवि को देखते हुए उत्तराखंड की किसी बड़ी राजनीतिक पार्टी से उन्हें टिकट मिलने के कयास भी लगाए जा रहे हैं। करम राम वर्तमान में उत्तराखंड सचिवालय में अनुभाग अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। पिथौरागढ़ निवासी करम राम काफी समय से कर्मचारी संघटन में खासे लोकप्रिय हैं। बताया जाता है की एससी/एसटी सघटन के अध्यक्ष के तौर उनकी एससी/एसटी वर्ग में भी अच्छी पकड़ साथ ही अपने क्षेत्र के अमें भी मजबूत पकड़ है। करम राम पूर्ववर्ती राज्य उत्तर प्रदेश सचिवालय के कार्मिक रह रहे हैं। इन्हें सचिवालय शासन प्रशासन के कार्यो का अच्छा ज्ञान बताया जाता है। यही नहीं शासन स्तर पर अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने के साथ ही वह सदैव श्रेत्रीय समस्याओं के निस्तारण में भी बढ़ चढ़ कर भागीदारी करते रहे हैं। करम राम एक मृदुभाषी व व्यवहार कुशलता के चलते कर्मचारियों के साथ अपने क्षेत्र में भी खासे लोकप्रिय हैं। जिसके चलते विशेषकर अपने क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ बताई जाती है। जिसको देखते हुए राजनीतिक पार्टियां उन पर अपना दांव खेल सकती है।

Share This News