ऐपल बनायेगी पैसेंजर कार…

न्यूज होम लाइव नेटवर्क….
नई दिल्ली. आईफोन समेत अन्य उच्चकोटि के उत्पादों का निर्माण कर भारतीय बाजारों में धाक जमाने वाली कंपनी ऐपल जल्द ही भारतीय बाजार के कार मार्केट में एट्री करने जा रही है। फिलहाल वह ऐसी इलेक्ट्रिक कार बनाने जा रही हे। बैटरी की लागत कोकाफी कम कर देगी। ऐपल ने इस वर्ष दुनिया को बेहतरीन तकनीकी से रूबरू कराया है और शानदार फीचर्स और बैटरी वाले लैपटॉप के साथ स्मार्टफोन्स सहित अन्य कई प्रॉडक्ट लांच किये हैं, जिनमें आईफोन 12 सीरीज काफी खास है और यह फोन 5जी सेगमेंट सबसे अधिक बिकने वाला फोन हैं।
ऐपल बनायेगी पैसेंजर कार
ऐपल कंपनी की एडवांस बैटरी तकनीकी से लैस यह एक पैसेंजर कार होगी। ऐपल के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक 6 वर्ष पूर्व 2014 में ही ऐपल कंपनी ने प्रोजेक्ट टाइटन के नाम से ऑटो सेक्टर में एंट्री करने का टारगेट लेकर काम शुरू कर दिया था। अभी तक यह कम्पनी कार के डिजाइन पर कार्य कर रही है थी और अभी वह इसके बाद कार के सॉफ्टवेयर को तैयार करने में जुटी हुई है।
200 लोगों की टीम काम में जुटी
ऐसा कहा जा रहा है कि बहुत जल्द ऐपल कंपनी की ओर से इससे संबंधित आधिकारिक घोषणा की जानी है वर्ष 2018 में कंपनी के पूर्व सीनियर कर्मचार डोग फील्ड ने कंपनी में वापिसी की ओर इस खास प्रोजेक्ट के लिये एक 200 लोगों की विशेषज्ञ टीम तैयार की है। अभी तक 2024 तक कंपनी की कारों का प्रॉडक्शन शुरू हो सकता है।
टेस्ला को मिलेगी टक्कर
न्यूज एजेंसी रॉयटर की रिपोर्ट की मानें तो ऐपल सेल्फ ड्राइविंग कार बनाने की योजना पर काम कर रही है, जो शायद फ्यूचर मोबिलिटी के लिए उदाहरण बने। ऐपल की अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार Tesla को टक्कर देगी क्योंकि दोनों ही कंपनी अपने प्रीमियम प्रोडक्ट के लिए जानी जाती हैं। आने वाले समय में पता चलेगा कि ऐपल की इलेक्ट्रिक कार लुक, फीचर्स, पावर और बैटरी के मामले में क्या कुछ नया लेकर आती है और अपने प्रतिद्वंदी को कितनी टक्कर देती है।

