कवर्धा केन्द्रीय जेल में विचाराधीन कैदी का मौत
न्यूज होम लाइव ब्यूरो मुकेश भारतीः-
कवर्धा:- कवर्धा के केन्द्रीय जेल में दहेज प्रताड़ना के आरोप में बंद कैदी की मौत हो गई। कैदी की मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन जेल प्रशासन का कहना है कि कैदी की मौत हार्ट अटैक से हुई है।
बता दें कि गुलबसर खान पिता इब्राहिम खान की जिला चिकित्सालय में मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हार्ट अटैक आने के कारण हुई है। इधर कैदी के मौत के बाद जिला दंडाधिकारी जांच शुरू हो गई है। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सारंगपुर थाना बोड्ला निवासी मृत कैदी गुलबसर खान जेल में 498,377 का आरोपी था जो 28 जून से जेल में बंद था जिसका सोमवार रात जेल में तबीयत अचानक बिगड़ गई. जेल प्रशासन ने फिर कैदी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जिला अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

