क्वारेंटीन अवधि पूरी कर चुके एक व्यक्ति की मौत…
उत्तराखण्ड
न्यूज होम लाइव नेटवर्क
पिथौरागढ। जिलाधिकारी डा.वीके जोगदंडे ने बताया कि 9 जून को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर इस व्यक्ति का इलाज किया जा रहा था। वह फेफड़े संबंधी सीओपीडी नामक बीमारी से यह ग्रसित था और प्राथमिक जांच में उसी बीमारी से इस व्यक्ति की मौत होना जान पड़ता है।
उन्होंने बताया कि ट्यूनैट टेस्ट में इस व्यक्ति का सैंपल पाजिटिव आया था। मगर सैंपल की वीआरडीएल से रिपोर्ट नहीं आई है, जिसके बाद ही इस बात की पुष्टि हो9 सकेगी कि मौत सीओपीडी से हुई या कोरोना वायरस की वजह से हुई है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी सावधानियां बरतते हुए शव को पूरी सावधानी के साथ अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों व गांव वालों को सूचित कर साथ में एक राजस्व अधिकारी को भेजा गया है। ताकि अंतिम संस्कार के दौरान संक्रमण की किसी भी संभावना को टाला जा सके. इधर कोविड 19 के नोडल अधिकारी डा. राजेश ढकरियाल ने बताया कि दिल्ली से लौटा यह व्यक्ति 14 दिन की संस्थागत क्वारंटीन अवधि(Quarantine period) पूरी कर चुका था। दो दिन घर में रहने के बाद तबीयत बिगड़ने पर इस व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

