खितोली के कालसिंण मंदिर में बैठक संपन्न, आगामी श्रीमद्भागवत कथा की तैयारियों पर हुई चर्चा।

बेरीनाग संवाददाता।
बेरीनाग खितोली। गांव स्थित प्रसिद्ध कालसिंण मंदिर परिसर में आगामी श्रीमद्भागवत कथा के सफल आयोजन को लेकर ग्रामवासियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान मुख्य रूप से प्रदीप पंत ने आगामी भागवत कथा की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और तैयारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी साझा की। उन्होंने कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी ग्रामीणों से सहयोग का आह्वान किया।
इस अवसर पर व्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीणों के बीच विचार-विमर्श हुआ। बैठक में जगदीश चन्द्र पंत, भुवन चंद्र पंत, तारा दत्त पंत, ख्याति वर्धन पंत, कैलाश चंद्र पंत, राजू पंत, हरीश पंत, चारू पंत, रमेश चंद्र पंत, रमेश पंत, गिरीश चंद्र पंत, ब्लॉगर गीता पंत, आनन्द बल्लभ पंत, देवेन्द्र पंत, दीपांशु पंत, दीपक पंत, मोना पंत, हिमांशु पंत, प्रशांत पंत, दिव्यांशु पंत, धीरज पंत, पंकज पंत, महेश पंत, विजय पंत, भगवती प्रसाद पंत और निखिल पंत सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

