FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhandगणाई गंगोली

गणाई मण्डल में भाजपा की बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला आयोजित, पूर्व विधायक मीना गंगोला रही मौजूद।

गणाईगंगोली संवाददाता। 

​गंगोलीहाट। विधानसभा गंगोलीहाट के भाजपा गणाई मण्डल में मण्डल अध्यक्ष कैलाश पंत की अध्यक्षता में बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण मण्डल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक मीना गंगोला ने मुख्य रूप से प्रतिभाग किया।

​कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक अधिक सशक्त, सक्रिय और प्रभावी बनाना रहा। इस दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। पूर्व विधायक मीना गंगोला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विकासोन्मुखी नीतियों से प्रेरित होकर उत्तराखंड में भाजपा का जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है।

​कार्यशाला के उपरांत भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर सूरज सिंह बोरा ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

​कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित:

कार्यशाला में विधायक प्रतिनिधि दीपक महरा, महामंत्री गोविन्द पंत, उपाध्यक्ष हेमंत उपाध्याय, उपाध्यक्ष मंजू डसीला, युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित बनकोटी, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीता पंत, महिला मोर्चा महामंत्री कविता बोरा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष रघुवीर सिंह बनकोटी, गोकुल गंगोला, सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक वर्मा, बिशन राम टम्टा, राकेश डसीला, ओम प्रकाश, गोपाल सिंह डसीला, पूरन सिंह बोरा, नीरज सिंह डसीला, विनोद सिंह डसीला, नवीन चंद्र जोशी, हीरा सिंह बोरा, ईश्वरी दत्त उपाध्याय, पूरन सिंह डोबाल, गिरीश उपाध्याय, अनिल कुमार, पूरन सिंह, दीवान सिंह, नरेंद्र सिंह मेहता, हरीश राम, गोकुल सूंठा, इंद्रजीत सिंह, प्रकाश सिंह बोरा, राजेश सिंह बोरा सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This News