चरस उपलब्ध कराने वाले मुख्य अभियुक्त को पिथौरागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार।
नशे के सौदागरों के विरुद्ध पिथौरागढ़ पुलिस की कार्रवाई जारी।

चरस तस्कर को चरस उपलब्ध कराने वाले मुख्य अभियुक्त को पिथौरागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार।
=================
न्यूज होम लाइव नेटवर्क संवाददाता
दीपक जोशी ।
पिथौरागढ। प्रीति प्रियदर्शिनी पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार विमल कुमार आचार्य अपर पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ व ओम प्रकाश शर्मा पुलिस उपाधीक्षक धारचूला के नेतृत्व में नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुुए पकडा गयाा । थाना नाचनी में पंजीकृत एफआईआर नंबर 16/2020 धारा 8/20/60 NDPS Act में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा उनके पास करीब 04 किलो 980 ग्राम बरामद हुई चरस को ,ग्राम-गोला, पोस्ट- होकरा,थाना- नाचनी, तहसील- मुनस्यारी जनपद- पिथौरागढ़ निवासी गंगा सिंह पुत्र श्री नर सिंह उम्र 54 वर्ष से खरीदा जाना बताया था।अभियोग की विवेचना उप निरीक्षक बिशनलाल द्वारा की जा रही है, विवेचना के दौरान यह प्रकाश में आया कि पूर्व के अभियुक्त संतोष मेहता द्वारा चरस खरीदने हेतु गंगा सिंह के बैंक खाते में 26नवम्बर2020 में 70000 रुपये की धनराशि जमा करना पाया गया। जिस साक्ष्य के आधार पर अभियोग में धारा 27(A) तथा 29 NDPS Act की बढ़ोतरी की गई तथा अभियुक्त को आज कक्कड़ सिंह बैंड के पास समय प्रात गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विशन लाल, सूर्य प्रकाश। आदि कई लोग मौजूद रहेे।

