LatestNewsहरियाणा

चोरीशुदा बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

न्यूज होम लाइव व्यूरो सुनील शर्मा

झज्जर पुलिस की एक टीम द्वारा गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए चोरीशुदा एक बाइक के साथ दो आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की गई है । मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबन्धक शहर बहादुरगढ़ ने बताया कि थाना की एक टीम द्वारा गुप्त सूचना पर कारवाई करके दो आरोपियों को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ काबू किया गया है । उन्होंने बताया कि थाना में तैनात मुख्य सिपाही मोनू के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम थाना के इलाका में गश्त पर तैनात थी। गश्त के दौरान मुस्तैदी से कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा दो आरोपियों को चोरीशुदा बाइक के साथ काबू करने में कामयाबी हासिल की गई है ।
उन्होंने बताया कि झज्जर पुलिस द्वारा प्रवर पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार के दिशा निर्देशानुसार अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा वांछित एवं अवैध धंधे में लिप्त दोषियों को पकड़ने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है । एसएसपी श्री अशोक कुमार के दिशा निर्देश अनुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की धरपकड़ के लिए थाना की एक टीम बादली चुंगी व मेला ग्राउंड के एरिया में गश्त पर तैनात थी । पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए बादली रोड मेला ग्राउंड के पास नाकाबंदी की गई । कड़ी निगरानी एवं सतर्कता से तैनात पुलिस टीम को एक बाइक पर सवार दो लड़के आते दिखाई दिए । पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो चालक ने बाइक को कुछ दूरी पर रोक दिया । पुलिस टीम द्वारा बाइक सहित दोनों युवकों को काबू किया गया । पकड़े गए युवको की पूछताछ में पहचान राजेश पुत्र सूरजभान निवासी प्रीतम कलोनी बहादुरगढ़ तथा सन्नी पुत्र रण सिंह निवासी वसंत विहार बादली रोड बहादुरगढ़ के तौर पर की गई । पुलिस टीम द्वारा मौका पर मोटरसाइकिल सुजुकी नंबर एचआर-13एच-2063 को बरामद किया गया। कागजात दिखाने को कहा गया तो आरोपी मोटरसाइकिल की मलकीयत के संबंध में कोई कागजात पेश नहीं कर पाये । पुलिस टीम द्वारा पूछताछ की गई तो आरोपियों ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा किया । आरोपियों ने खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने यह मोटरसाइकिल मांडोठी बाजार बहादुरगढ़ के एरिया से चोरी की थी ।
उन्होंने बताया कि बरामद की गई उपरोक्त चोरी शुदा मोटरसाइकिल के संबंध में मनीष निवासी गऊ गेरा मांडौठी बाजार गली बहादुरगढ़ ने मोटरसाइकिल चोरी होने बारे शिकायत देते थाना शहर बहादुरगढ़ में मामला दर्ज कराया था । मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को चोरीशुदा मोटरसाइकिल के साथ काबू किया गया । चोरी शुदा उपरोक्त मोटरसाइकिल के साथ पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दोनों को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया । जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया ।

Share This News