चौकोडी में ग्राम प्रधान ज्योति साहनी और क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्मला चुफाल ने मास्क वितरण किये।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क संवाददाता कैलाश चन्याल
बेरीनाग (पिथौरागढ) लॉकडाउन में ग्राम पंचायत चौकड़ी में ग्राम प्रधान ज्योति सानी उप प्रधान बिशन सिंह मेहरा क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्मला चुफाल ,वार्ड सदस्य दीपचंदी उप्रेती ,सरिता देवी, चम्पा मेहरा, ममता भट्ट , कौशल्या देवी , आशा सानी , दीपा देवी, महेंद्र राम, हरीश सिंह चुफाल और पूर्व प्रधान मनोज कुमार सानी ने घर घर जाकर चौकोडी क्षेत्र में मास्क वितरण किये गये। ग्राम पंचायत के सभी वार्डों टीआरसी के कर्मचारियों चौकोड़ी के सभी दुकानदारों सद्भावना होटल में रुके पर्यटकों को मास्क बाटे गये।यह जानकारी चौकोडी ग्राम प्रधान ज्योति सानी ने दी।

