जिला एवं पुलिस प्रशासन ने मतदान कर भेजी सेल्फी
अरविन्द तिवारी/ मुकेश भारती की रिपोर्ट
बस्तर -छत्तीसगढ़ चुनाव के दौरान अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने भी अपना बहुमूल्य समय निकालकर आज मतदान कर लोकतंत्र में अपनी आहुति दी । कांकेर कलेक्टर रानू साहू ने कांकेर के गोविंदपुर मतदान केंद्र में वोट डालकर अपनी सेल्फी भेजी वहीं रानू साहू के पति और सुकमा कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य एवं सुकमा पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा तथा नारायणपुर कलेक्टर टोपेश्वर ने भी आज आम मतदाताओं की तरह लाईन में लगकर मतदान किया । कांकेर कलेक्टर रानू साहू ने मतदान केंद्र में स्थित सेल्फी जोन में सेल्फी लेकर अपनी सेल्फी भेजी है वही नारायणपुर एकता गोपेश्वर ने भी अपनी पत्नी और बेटी के साथ मतदान कर सेल्फी जोन मे फोटो खींचकर भेजा है ।

