LatestNewsछत्तीसगढ़

जेआर ट्रेडर्स तेंदूपत्ता व्यापारी के यहां आयकर विभाग की टीम ने मारा छापा

न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के फाफाडीह इलाके में स्थित लालगंगा मिडास के जेआर ट्रेडर्स तेंदूपत्ता व्यापारी के यहां आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा है. विभाग के अधिकारियों की टीम मंगलवार सुबह से ही सारे दस्तावेज खंगाल रही है, जहां से लाखों की नकदी भी बरामद की गई है.
आपको बता दें कि जेआर ट्रेडर्स एक तेंदूपत्ता व्यापारी है और आयकर विभाग को टैक्स चोरी की शिकायत मिली थी, जिसके बाद यहां छापामार कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल,  दस्तावेजों की जांच लगातार जारी है.

आपको बता दें कि आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार को फाफाडीह लालगंगा मिडास स्थित जेआर ट्रेडर्स के दफ्तर में दबिश दी. आयकर विभाग के अधिकारी यहां दस्तावेजों की छानबीन कर रहे हैं. बता दें कि जेआर ट्रेडर्स तेंदूपत्ता का व्यापारी है. आईटी सेल को टैक्स चोरी की सूचना मिली थी. इसके बाद आयकर विभाग की दो टीमों में डेढ़ दर्जन से अधिक अधिकारी और कर्मचारी दबिश देकर छानबीन कर रहे हैं.

Share This News