GeneralLatestNewsउत्तर प्रदेश

 ढाबों पर पुलिस की छापेमारी से शराबियों में मंचा हड़कम्प

 न्यूज लाइव संवाददाता अभिषेक कुमार गौड:-

🔶मामला थाना जहांगीरगंज स्थित शिवाजी चैक का
🔷पुलिस ने दो को पकड़ा और पूंछताछ के बाद छोड़ा
आलापुर ,अंबेडकरनगर। शराबियों के जमावड़े वाले ढाबों पर क्षेत्राधिकारी के अगुवाई में छापेमारी की गयी। इस मौके पर बोतल छोड़कर भाग रहे शराबियों में 2 को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे चैक क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
मामला थाना जहांगीरगंज क्षेत्र के स्थानीय कस्बे के शिवाजी चैक का है। बता दें कि यहीं चैक में ही देसी विदेशी शराब की दुकानें स्थित है। इसी के चलते यहां ढाबों पर पियक्कड़ों का भारी जमावड़ा लगा रहता है। अतिक्रमण के चलते यहां इस जमावड़े के कारण अक्सर जाम की स्थिति रहती है। ढाबों पर गैरकानूनी तरीके से पीने पिलाने का कार्य भी चलता रहता है। इसके लिए बीच चैक में दो ढाबे खासे चर्चित हैं। इसी के चलते यहां अराजक तत्वों वह अपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों की आमदरफ्त शाम होते ही शुरू हो जाती है। यह दौर देर रात तक चलता है कई बार ढाबा संचालकों को चेतावनी के साथ साथ इन के विरुद्ध कार्यवाही भी की जा चुकी है। जिले का कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने भी यहां कस्बे में भ्रमण के दौरान ढाबा संचालकों को यहां बैठा कर शराब पिलाने से बाज आने की चेतावनी दिया था और अधीनस्थों को सतत निगरानी का भी निर्देश दिया था लेकिन यह निर्देश कभी अमल में नहीं आ सका और ढाबा संचालकों का कार्य बदस्तूर जारी है। इधर शुक्रवार की देर शाम अपराधिक व अराजक तत्वों की खोज में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी केके मिश्र की अगुवाई में इन ढाबों पर जहांगीरगंज पुलिस ने छापा मारा। पुलिस की इस कार्रवाई से चैक क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ढाबों पर बैठे पियक्कड़ बोतल छोड़ छोड़ भाग निकले। मौके पर गैरवाजिब तरीके से सड़क पर खड़ी एक बाइक को पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में लेकर उसका चालान कर दिया तो वहीं दो संदिग्धों को वहां स्थित ढाबे से पुलिस ने उठा लिया। हालांकि बाद में उन्हें पूछताछ के बाद चेतावनी के साथ छोड़ दिया। पुलिस ने ढाबा संचालकों को भी कड़ी हिदायत दिया है। थानाध्यक्ष संतोष सिंह के मुताबिक संदिग्ध व अराजक तत्वों की तलाश में यह चेकिंग अभियान चलाया गया था।

Share This News