FEATUREDLatestNewsPoliticsuttarakhandबागेश्वर

त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त रहे गये पदों/स्थानों के लिए 19 दिसम्बर, 2019 को होगा मतदान …

न्यूज होम लाइव व्यूरो कुलदीप सिह

बागेश्वर… राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखण्ड की अधिसूचना दिनांक 03 दिसम्बर, 2019 के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) बागेश्वर रंजना राजगुरू द्वारा जनपद बागेश्वर के विकास खण्ड़ बागेश्वर, कपकोट एवं गरूड के सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत के त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2019 के पश्चात अधिसूचना जारी होनी तिथि तक विभिन्न प्रकार के रिक्त रहे गये पदों/स्थानों जो किसी न्यायालय के स्थगन आदेश से बाधित न हो पर उप निर्वाचन कराये निम्नांकित विर्निदिष्ट समय सारणी के अनुसार निर्वाचन सम्पन्न कराये जायेंगे।जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने अवगत कराया है कि दिनांक 09 दिसम्बर व 10 दिसम्बर, 2019 का पूर्वान्हन 10.00 बजे अपरान्हन 05.00 बजे तक नाम निर्देशन पत्र जमा कराये जायेंगे। तथा दिनांक 11 दिसम्बर, 2019 को पूर्वान्हन 10.00 बजे से कार्य समाप्ति तक नाम निर्देशन पत्रों की जांच की जायेगी। दिनांक 12 दिसम्बर, 2019 को पूर्वान्हन 10.00 बजे से 01.00 बजे तक नाम वापसी की जायेगी। दिनांक 12 दिसम्बर, 2019 को अपरान्हन 01.30 बजे से कार्य समाप्ति तक चुनाव प्रतीक चिन्ह आवंटित किये जायेंगे। दिनांक 19 दिसम्बर, 2019 को प्रात: 08.00 बजे से अपरान्हन 05.00 बजे तक मतदान किया जायेंगा। दिनांक 21 दिसम्बर, 2019 को प्रात: 08.00 बजे से कार्य समाप्ति तक मतगणना का कार्य किया जायेंगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह भी निर्देश दिये है कि संबंधित निर्वाचन अधिकारी उक्त रिक्त पदों का विवरण देते हुए अपने स्तर से पूर्व सूचना निर्गत कर उसकी प्रति जिला कार्यालय को भी प्रेषित करेंगे। तथा इस उप निर्वाचन कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करायेंगे और संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में मुनादि द्वारा भी सर्वसाधारण को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के माध्यम से इसकी सूचना देना सुनिश्चित करेंगे। तथा सार्वजनिक जानकारी हेतु संबंधित ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, तहसील कार्यालय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत )/मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय एवं जिला अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालयों के सूचना पटों में इस कार्यक्रम को चस्पा करायेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मा0 उच्च न्यायालय नैनीताल उत्तराखंड द्वारा पारित आदेश दिनांक 19 सितम्बर, 2019 के अनुसार इन उप निर्वाचन में वही निर्वाचन प्रक्रिया अपनायी जायेगी जो निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित एवं निर्देशित हैं। सदस्य ग्राम पंचायत एवं प्रधान ग्राम पंचायत के पदो/स्थानों के विषय में नामांकन पत्र दाखिल करने उसकी जांच, नाम वापसी तथा निर्वाचन प्रतीक आवंटन करने का कार्य, मतों की गणना एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा क्षेत्र पंचायत के मुख्यालय पर की जायेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया है कि विकास खंड बागेश्वर में 182 ग्राम पंचायतें है जिसमें 04 प्रधान ग्राम पंचायत रिक्त पदों पर निर्वाचन होना है तथा 1280 सदस्य ग्राम पंचायत के पद है जिसमें 868 रिक्त सदस्य ग्राम पंचायतों के पदों पर निर्वाचन होना हैं। विकास खंड कपकोट में 119 ग्राम पंचायत है जिसमें 01 रिक्त प्रधान ग्राम पंचायत के पद पर तथा सदस्य ग्राम पंचायत के 863 पद है जिसमें 501 रिक्त सदस्य ग्राम पंचायतों के पदों पर निर्वाचन होना हैं। तथा विकास खंड गरूड में 106 ग्राम ंपंचायतें है जिसमें 08 रिक्त प्रधान ग्राम पंचायत के पदों पर तथा 774 सदस्य ग्राम पंचायत के पद है जिनमें 414 रिक्त सदस्य ग्राम पंचायतों के पदों पर निर्वाचन होना हैं। इस प्रकार जनपद बागेश्वर के तीनों विकास खंडों में कुल 13 रिक्त प्रधान ग्राम पंचायत के पदों पर तथा कुल 1743 रिक्त सदस्य ग्राम पंचायत के पदों पर निर्वाचन होना हैं।जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह भी अवगत कराया है कि उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद को छोडकर समस्त जनपदों की त्रिस्तरीय पंचायतों के सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत तथा सदस्य जिला पंचायत के रिक्त पदों एवं स्थानों पर उप निर्वाचन कराये जाने हेतु राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखंड द्वारा अधिसूचना दिनांक 03 दिसम्बर, 2019 को निर्गत होने के साथ ही तत्कालिक प्रभाव से जनपद के उन ग्राम पंचायतों/क्षेत्र पंचायतों/जिला पंचायतों जिनमें निर्वाचन करायें जा रहे है के संबंधित प्रोदेशिक निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता मतगणना समाप्ति तक प्रभावी की जाती हैं।

Share This News