GeneralLatestNewsउत्तर प्रदेश

थानाध्यक्ष की कार्यशैली से पीड़ितों को नहीं मिल रहा न्याय

न्यूज लाइव संवाददाता अभिषेक कुमार गौड:–

🔷दलालों के इंशारे पर काम करने से अपराधियों व दबंगों के हौसले बुलंद
अम्बेडकरनगर। थाना मालीपुर क्षेत्र में पीड़ितों को न्याय मिलना आसान नहीं है जिसका मुख्य कारण वर्तमान में तैनात थानाध्यक्ष की कार्यशैली जन मानस में चर्चा का विषय बना है।
ज्ञात हो कि बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने व पीड़ितों को न्याय दिलाने में असफल रहे संतोष गोंड की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुये एसपी द्वारा पिछले माह वकील सिंह यादव को कमान सौपी गयी ताकि अपराधी जेल जाय और पीड़ितों की समस्याओं की सुनवाई हो लेकिन स्थित और ही खराब हो गयी है। तैनात थानाध्यक्ष दलालों के चंगुल से घिरे है जिनके इंशारे पर ही मुकदमें दर्ज किये जा रहे है, भले ही वह पीड़ित क्यों न हो? ऐसी दशा में अपराधियों व दबंगों के मनोबल बढ़ गये है और पीड़ितों द्वारा आये दिन दी जा रही तहरीर में नाम मात्र को छोड़कर ज्यादातर में न तो रिपोर्ट लिखी जा रही है और न ही स्थलीय निरीक्षण पुलिस करना उचित समझ रही है। नजीर के तौर पर देखा जाय तो स्थानीय चैराहे पर पाण्डेय बैट्री की दूकान पर पिछले दिनों असलहा से लैश लोग हमला बोले और नगदी सहित लाखों के सामान लूटे और कमरे के अन्दर अन्य सामान को बाहर फेंकते हुये शटर को भी तोड़ डाला। दुकानदार घनश्याम पाण्डेय ने मामले में पुलिस को तहरीर दी गयी और पुलिस द्वारा कार्यवाही न किये जाने पर एसपी से भी शिकायत की गयी जिनके द्वारा दिये आदेश पर भी पुलिस के सिर में जूं नहीं रेंग रहा है। इस मामले में इस थानाध्यक्ष के अल्प कार्यकाल में क्षेत्र के पीड़ितों की तहरीर व उनमें कार्यवाही की प्रगति की जांच करा ली जाय तो उनके कारनामें की सच्चाई उभरकर सामने आ जायेगी। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि थानाध्यक्ष संतोष गोंड के स्थानान्तरण के पश्चात् लोगों में उम्मीद थी कि नये थानेदार द्वारा अपने दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन किया जायेगा लेकिन हालत और ही बदतर हो गयी है।

Share This News