बेरीनाग के जमुनानगर में गुलदार का आतंक:-
न्यूज लाइव डिजिटल टीम के साथ कैलाश चन्याल की रिर्पोट:-
बेरीनाग के जमुनानगर टी स्टेट क्षेत्र में आज गुलदार घूमता हुआ दिख रहा है। शुक्रवार के शाम करीब 7:30 के करीब दरपान राम अपने घर को जा रहे थे, उनके आगे से कुत्ता उठा कर भाग गया। दरपान राम ने कहा अगर सामने कुत्ता नहीं होता तो मुझमे हमला कर देता! वही भगवती प्रसाद ने बताया दुकान बन्द करने के समय गुलदार दुकान के अन्दर चला गया। भगवती ने बताया जैसे ही गुलदार दुकान में घुसा मेने घर को दौड लगा दी। डर के मारे रात 10 बजे दुकान बन्द करने आये। जमुनानगर के निवाशिवों ने कहा गुलदार रोज घर के आगे घूम रहा हैं, कभी भी बडा हादसा हो सकता है। शनिवार को जमुनानगर के लोगो ने जमुनानगर में पिजरा लगने के माग को लेकर शनिवार को वन विभाग के रेंजर को ग्यापन दिया । वही वन विभाग के जगदीश चन्द्र जोशी ने कहा जब तक गुलदार किसी में हमला या घायल नहीं कर दे तब तक कैसे कह दे गुलदार ने आतंक फैला रखा हैं, रात को फोरेस्ट गार्डों की गस्त लगाई जाएंगी ! जॉच के बाद पिजरा लगाया जाएगा!
ज्ञापन देने वालो मे दरपान राम, नवीन कुमार, सुनील कुमार, विनोद कुमार, पवन कुमार, भगवती प्रसाद, राज आदि लोग मौजूद थे।

