बेगूसराय बलिया एनएच 31 में फ्लाईओवर की मांग को लेकर फ्रेंड्स ऑफ आनंद के कार्यकर्ताओं ने निकाला प्रतिवाद मार्च
बेगूसराय बलिया एनएच 31 में फ्लाईओवर की मांग को लेकर फ्रेंड्स ऑफ आनंद के कार्यकर्ताओं ने निकाला प्रतिवाद मार्च
बेगूसराय / ब्यूरो अनिकेत सिन्हा
बलिया में फ्लाईओवर की मांग को लेकर शुक्रवार को फ्रेंड्स ऑफ आनंद के कार्यकर्ताओं ने स्टेशन चौक से अनुमंडल कार्यालय तक प्रतिमा माल निकालकर प्रदर्शन और नारेबाजी किए। फ्रेंड्स ऑफ आनंद के जिलाध्यक्ष प्रदीप क्षत्रिय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की हमारा संगठन चरणबद्ध आंदोलन की बदौलत जिसे अंजाम तक पहुंचाने का मुद्दा हमारा संगठन रखता है । एनएच 31 बलिया में फ्लाईओवर की बहुत बड़ी जरूरत है जिसके नहीं होने के कारण लोगों को बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता है एनएच 31 के उत्तर तरफ कई गांव की आबादी रहती है अनुमंडलीय कार्यालय से बाजार के काम से उन्हें एनएच को बार-बार पार करना पड़ता है जो कि बहुत खतरा भरा है बलिया के दक्षिण तरफ की आबादी को स्टेशन आने के लिए एनएच को पार करना मजबूरी है स्कूल और कॉलेज जाने के लिए विद्यार्थियों को एनएच पार करना पड़ता है जो कि खतरा भरा है फोरलेन के बनने के बाद बलिया के लोगों को एनएच पार करना काफी मुश्किल हो जाएगा दुर्घटना का खतरा बढ़ जाएगा इसका एक ही समाधान है। बलिया में फ्लाईओवर बनना चाहिए हमारा संगठन जन समस्याओं के प्रति गंभीर दृष्टिकोण रखता है। और फ्लाईओवर बनने के लिए हमारा संगठन फिर सब आनंद का संघर्ष जारी रहेगा।

