नाबालिक लड़की का अपहरण करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

न्यूज होम लाइव संवाददाता दीपक जोशी :
मुनस्यारी निवासी भूपेंद्र सिंह, उसकी नाबालिक लड़की को बहला फुसला के भगा ले गया है, जिस सम्बन्ध में थाना मुनस्यारी में F.I.R. No. 01/21, धारा- 363 भा0द0वि0 बनाम- भूपेंद्र सिंह पंजीकृत किया गया था।
जिस पर प्रीति प्रियदर्शिनी, पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार, ओम प्रकाश शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक धारचूला के निर्देशन में उपरोक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी किये जाने हेतु त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सुचना पर थानाध्यक्ष मुनस्यारी विजय नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 10.01.2021 की रात्रि 11 बजे लगभग बंगापानी बाजार के पास से अभियुक्त भूपेन्द्र सिंह व नाबालिक लड़की को बरामद कर लिया गया । अभियुक्त, नाबालिक लड़की को जनपद से बाहर व नेपाल ले जाने की फिराक में था । नाबालिक के बयानों के आधार पर उक्त अभियोग में धारा- 366 A IPC व 5/6 पोक्सो एक्ट की वृद्धि कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
जिसे न्यायालय पेश किया जा रहा है। नाबालिक को परिजनों के सुपुर्द कर मेडिकल व 164Crpc के बयान हेतु भेजा गया। गिरफ्तारी टीम में शामिल रहे थानाध्यक्ष – विजय नेगी, प्रियंका इजराल- (विवेचक ), अनिल मर्तोलिया, प्रेम प्रकाश टम्टा आदि कई लोग मौजूद रहे।

