प्रकाश पंत ने लोक कलाकार पप्पू कार्की के घर सेलावन पहुचकर दिवंगत आत्मा केा श्रद्वान्जलि दी।

न्यूज लाइव संवाददाता गोविन्द भण्डारी:-
बेरीनाग पेयजल व आबकारी मंत्री प्रकाश पंत मंंगलवार को बीते दिनो सडक दुर्घटना मे मरने वाले लोक कलाकार पप्पू कार्की के घर सेलावन पहुचकर दिवंगत आत्मा केा श्रद्वान्जलि दी और पप्पू कार्की के परिवार को सरकार से आर्थिक सहायता दिलाने तथा अपनी ओर से हर सम्भव सहायता देने की बात कही । दुःख के क्षण में परिवार को व्यक्तिगत तौर पर 50 हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की ।इस मौके पर पंत ने कहा कि पप्पू कार्की के 8 वर्षीय अबोध बच्चे की पढ़ाई लिखाई की व्यवस्था भी की जायेगी। इसके अलावा परिवार को आर्थिक मजबूती प्रदान करने के लिए संस्कृति विभाग के अन्तर्गत “कलाकार कल्याण कोष”से आर्थिक सहायता प्रदान कराई जाएगी। यहॉ से लौटते समय बेरीनाग के लो नि वि विश्राम ग्रह मे पत्रकार बार्ता मे बेरीनाग मे पानी के बारे मे पूछने पर मंत्री ने बताया कि गोरघटिया पंम्पिग योजना जल्दी से जल्दी पूरी कर ली जायेगी । इस मौके पर गंगोलीहाट के भामा जाख्नी उप्रेती सडक के लिये आन्दोलन कर रहेे लोगो का प्रतिनिधिमंण्डल भी मंत्री से मिला। मंत्री ने मामले का संज्ञान लेते हुये मौके से ही जिलाधिकारी को इस विषय मे फोन से वार्ता कर शीध्र ही सडक निर्माण कराने को कहा।
इस मौके पर कृपाल रौतेला,धीरज बिष्ट,समशेर सत्याल,दीपक धानिक,जीवन पंत,चाऱू पंत,जीवन पाठक समेत कई लोगो मौजूद रहे।

