FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandबागेश्वर

बागेश्वर पुलिस द्वारा हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया 73वां गणतंत्र दिवस।

बागेश्वर पुलिस द्वारा हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया 73वां गणतंत्र दिवस।

न्यूज होम लाइव संवाददाता कुलदीप सिह:-

बागेश्वर  73 वें गणतंत्र दिवस के शुभअवसर पर अमित श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा प्रातः 9ः30 पर पुलिस लाईन प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया तथा उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को भारतीय गणतंत्र का संकल्प की शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस से विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक, उत्कृष्ट सेवा के लिए राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह आदि के लिए चयनित पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के नाम पढ़कर सुनाये गये। साथ ही समस्त थाना/चौकी/अग्निशमन केन्द्र/शाखा प्रभारियों द्वारा भी अपने-अपने थाना/शाखाओं में ध्वजारोहण कर संकल्प लिया गया।
इसी के साथ पुलिस लाईन में गणतंत्र दिवस समारोह, रैतिक परेड का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विनीत कुमार, जिलाधिकारी बागेश्वर द्वारा प्रतिभाग किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण कर सलामी ली गई व इसके उपरान्त रैतिक परेड का निरीक्षण किया गया। मुख्य अतिथि महोदय द्वारा समारोह में आये हुए सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई दी गई और गणतंत्र दिवस व भारतीय संविधान आदि के सम्बन्ध में व्याख्यान दिया गया। तत्पश्चात महोदय द्वारा उपवा के बैनर तले दिनांकः 25-01-2022 को आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया गया। साथ ही महोदय द्वारा समारोह में आये हुए प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारी, सीनियर सिटीजर व अन्य सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई दी गई।

रैतिक परेड का नेतृत्व  अंकित कंडारी, पुलिस उपाधीक्षक महोदय ऑपरेशन द्वारा किया गया तथा परेड के द्वितीय कमांडर उ0नि0  प्रसाद बहादुर थापा रहे। परेड में पहली टोली का नेतृत्व उ0नि0  अविनाश मौर्य, दूसरी टोली का नेतृत्व म0उ0नि0 सुरभि राणा, तीसरी टोली एन0सी0सी0 का नेतृत्व कैडेट ललित मोहन कोरंगा, चौथी टोली एन0सी0सी0 का नेतृत्व कैडेट हेमलता लोहार व फायर सर्विस से एफ0एस0एस0ओ0  महेश चन्द्र, वायरलैस से निरीक्षक दूरसंचार  अजय पाण्डे, यातायात शाखा से आरक्षी राजेश जोशी द्वारा अपनी-अपनी टोली/दस्ते का नेतृत्व किया गया। गणतंत्र दिवस समारोह का संचालन आरक्षी सूरज ग्वासाकोटी व म0आरक्षी प्रियंका द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जिला प्रशासन/स्वास्थ्य विभाग व अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी, जनपद पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी व उनके परिवारजन, पत्रकार बंधु, गणमान्य/सीनियर सिटीजन व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share This News