बेरीनाग प्रधान संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर विकासखंड में प्रदर्शन किया।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम…
बेरीनाग। प्रधान संगठनों ने सोमवार को विकासखंड के सभागार में प्रधान संगठन अध्यक्ष मनोज कार्की के नेतृत्व में बैठक की गई बैठक में वीडियो आरसी नौटियाल मौजूद रहे प्रधान पंचायती कार्यों में चर्चा रही वही प्रधानों ने खण्ड विकास अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा, प्रधान संगठन ने कहा जल जीवन मिशन के अंतर्गत योजना को ग्राम पंचायत के माध्यम से निर्मित निर्माण किया जाए, मनरेगा श्रमिकों की मजदूरी में वृद्धि, मनरेगा श्रमिको के कार्य दिवस में बढ़ोतरी, राज्य वित्त एवं केंद्रीय वित्त पूर्ण वर्ग की तरह संचालित, वर्तमान परिस्थिति के मध्य नजर ग्राम प्रधानों के मानदेय को लेकर ज्ञापन भेजा और विकासखंड के परिसर में अपनी मांगों को लेकर प्रधान संगठन ने प्रदर्शन किया इस दौरान प्रधान संगठन अध्यक्ष मनोज कार्की, संतोष पंत, भगवान कोहली ,आनंद सिंह ,चामू सिंह ,किरन देवी, ममता मेहरा ,सहित कई प्रधान मौजूद थे।

