बेरीनाग मे आज 5 कोरोना पॉजिटिव ,140 को लगे कोरोना के टीके।

न्यूज होम लाइव हैल्थ डैस्क:-
बेरीनाग। क्षेत्र मे लगातार कोरोना के मामले बढते जा रहे है।आज समुदाय स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी सिद्धार्थ पाटनी ने बताया आज जांच सेंपलिंग 202 लोगो की गयी है। तथा 140 लोगो को कोरोना के टीके लगाये गये है। आज क्षेत्र में 05 लोग कोरोना पोजिटिव पाये गये है । उन्हेे होम कोरेनटाईन किया गया है। उन्होने बताया कि कोरोना के मामले क्षेत्र मे लगातार बढ रहे है ।अब कोरोना के मामले बेरीनाग विकास खण्ड के सभी गाँवो मे फैल गया है, लगातार बढ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा मास्क लगाने की लोगो से की अपील की है।

